Vinita gupta

Add To collaction

गूंज उठे स्वर राम नाम के, धर्म ध्वजा लहराई है

🌹जय मां शारदे 🌹
 नमन
दिन/ दिनांक -20/01/2024
विधा -गीत
*********************

गूंज उठे स्वर राम नाम के, धर्म ध्वजा लहराई है।
जन जन के मानस में अंकित, प्रीत बहे सुखदाई है।
बहुत प्रतीक्षित पल वो होगा,
युगल छवि दर्शित होगी ।
अंतर्मन विभोर जब होगा,
अंखियां भी हर्षित हाेगीं।।
राम नाम की जय ध्वनि अब तो, विश्व पटल पर छाई है।
जन जन के मानस में अंकित, प्रीत बहे सुखदाई है।।
मेघवर्ण कोमल अतिभावन,
करुणा पूरित नैन सुहावन।                 
रक्तिम अधर मधुर रस घोले,                        काले कुंतल अतुलित आनन।।
ठुमक धरें पग राम भूमि पर, अवध बजे शहनाई है।
जन जन के मानस में अंकित, प्रीत बहे सुखदाई है।।
सरजू का पावन तट डोले,
संतों की वाणी जय बोले।
वेद उपनिषद सत्य हो रहे
 अंतस में अमृत रस घोले।।
गंगा यमुना और सरस्वती चरण पखारन आई हैं।
जन जन के मानस में अंकित, प्रीत बहे सुखदाई है।।
आओ राम विराजो अब तुम,
नवल भवन में स्वागत है।
पावन कर दो मनस पटल को,
जिनके हृदय अपावन हैं।।
सार्थक होंगे सब प्रयास जब, बहे पुण्य पुरवाई है।
जन जन के मानस में अंकित ,प्रीत बहे सुखदाई है।।
तोरण द्वार सज गए हर घर,
राम पताका फहरे फर फर।
राम भजन चहुँ ओर बाजते,
ढोल मंजीरा घुंघरु के स्वर।
आज राममय धरा हो गई, अंबर गाए बधाई है।
जन जन के मानस में अंकित, प्रीत बहे सुखदाई है।।
गूंज उठे स्वर राम नाम के, धर्म ध्वजा लहराई है।।
विनीता गुप्ता, स्वरचित मौलिक, सर्वाधिकार सुरक्षित,छतरपुर मध्य प्रदेश

   18
9 Comments

Mohammed urooj khan

22-Jan-2024 04:54 PM

👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾

Reply

Reyaan

22-Jan-2024 01:04 AM

Nice

Reply

Khushbu

21-Jan-2024 11:24 PM

Nice one

Reply